फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर जिले में तीन पंचायतों के जनप्रतिनिधियों का निर्विरोध चयन

Sun, 27 Dec 2020 08:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सांगला (किन्नौर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

किन्नौर जिले में पंचायतीराज चुनाव में नामांकन भरने से पहले ही कई पंचायतों ने सर्वसहमति से प्रधान, उपप्रधान और अन्य वार्ड सदस्यों को चुन लिया है। निचार खंड की दो पंचायतों में निविर्रोध जनप्रतिनिधियों का चयन हुआ है। यांगपा-2 में प्रधान ईश्वर चंद, उपप्रधान हंसराज नेगी, वार्ड सदस्य दीपिका नेगी, गोपी चंद नेगी, कौशल्या देवी, रीता देवी, मनोज नेगी को चुना गया है।

विज्ञापन


यूला पंचायत में प्रधान अंजू कुमारी, उपप्रधान राकेश कुमार, वार्ड सदस्य प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार, रोशनी देवी, प्रमीला कुमारी और रेखा कुमारी को चुना गया है। कल्पा खंड की रोघी पंचायत में भी ग्रामीणों ने बैठक करके सर्वसहमति से प्रधान रतन मंजरी, उपप्रधान पदम चंद, वार्ड सदस्य विजय लक्ष्मी, नीलम कुमारी, शिव देवी, नेकराम और देव राज को चुना है। इससे पहले भी रक्षम, लियो, डूबलिंग और हांगो ने ग्रामीणों के सहयोग से अपने जनप्रतिनिधियों को चुनकर अच्छी पहल की है।
विज्ञापन



विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें