फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palampur: जानलेवा हमले में घायल छात्रा के परिजनों से मिले जयराम ठाकुर, दोषी को सख्त सजा देने की मांग

Mon, 22 Apr 2024 07:15 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

पालमपुर बस अड्डे पर छात्रा पर हुए जानलेवा हमले मामले में घायल छात्रा के परिजनों से सोमवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुलाकात की। इस दौरान जयराम ठाकुर ने दोषी को सख्त सजा देने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिटिया के साथ हुई यह घटना दुःखद है। 
विज्ञापन
घायल छात्रा के परिजनों से मिलते हुए जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सोमवार को पामलपुर में छात्रा पर हुए जानलेवा हमले मामले में पीड़िता के परिजनों से मिले। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिटिया के साथ हुई यह घटना दुःखद है। इस घटना से मन बहुत व्यथित हैं। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि बिटिया को शीघ्र से शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो। नेता प्रतिपक्ष आज घायल बेटी के निवास स्थान सालन, पालमपुर पहुंचकर परिवारजनों से मिलकर उन्हें हिम्मत दी और उपचार कर रहे डॉक्टर्स से बात इलाज के बारे में जानकारी ली और आगे के इलाज में किसी प्रकार की समस्या न होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वह परिजनों के साथ पूरी दृढ़ता के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन बेटी का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। 
विज्ञापन

 

नलोह पहुंचे जयराम ठाकुर, हत्या मामले में परिजनों से मिले
इसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने हाल ही में अपराधियों की शिकार हुई महिला के घर पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष सुलह विधानसभा क्षेत्र के नलोह गये। जहां हाल ही में एक महिला की हत्या कर लाश को जंगल में फेंक दिया गया था। उन्होंने मृतका के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और मामले का जल्दी से जल्दी खुलासा करके दोषी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें