फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिंदास अंदाज में नजर आई पाकिस्तानी पत्रकार मेहर

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस नेता शशि थरूर के साथ संबंधों को लेकर चर्चा में रहीं 45 वर्षीय पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार के तेवर खुशवंत सिंह लिटफेस्ट में देखते ही बने। पाकिस्तान जैसे बंद मुल्क से आईं मेहर कसौली की हसीन वादियों और खुली हवा में सांस ले सकती थी। मॉडर्न और कैची परिधान पूरे लिटफेस्ट में उन पर खूब फब रहे थे।
विज्ञापन


यही नहीं लिटफेस्ट के लंबे सेशन के बीच टी ब्रेक हो या उबाऊ सत्र, वह रिफ्रेश होने एकांत में चली जाती। कार्नर में जाकर कसौली क्लब से वादियों को निहारना और फिर सिगरेट सुलगाकर रिलेक्स करने का तरीका मानो उन्हें खूब रास आ रहा हो। लेकिन, वेस्ट वर्जिनिया (यूएसए) से ग्रेजुएट पाकिस्तान की यह मॉडर्न लेडी पूरे लिटफेस्ट में नमाज अदा करना नहीं भूलती। बीते शुक्रवार से कसौली में शुरू हुए लिटफेस्ट में उन्होंने तमाम बोल्डनेस के बीच तय समय पर नमाज अदा की।
विज्ञापन

नो इंटरव्यू प्लीज..

शुक्रवार को उन्होंने दोपहर डेढ़ बजे के बाद 05.40, 06.25 और साढ़े आठ बजे तक नमाज अदा की। वहीं किसी अंजान से बात करने से वह जरा भी नहीं हिचकिचाती। डॉ. फारूख उदवादिया का आर्ट एंड मेडिसन का सेशन काफी लोगों को कुछ रास नहीं आ रहा था। इस बीच हवा बंगले से नीचे खुले में मेहर वादियां निहारने लगीं। इंटरव्यू लेने के मकसद से वहां पहुंचकर उनसे ऐसा ही पूछ लिया कि मैम हाउस इज कसौली।

जवाब मिला.. ठीक है क्यों पूछ रहे हो। यू फैग मतलब तुम सिगरेट पीते हो? जवाब दिया नो। तो तुम किसी मीडिया हाउस से हो। सच छिपाए नहीं गया। हां बोला तो मेहर ने जवाब दिया नो इंटरव्यू। बहरीन के एक अमीर कारोबारी से तलाक लेकर पत्रकारिता कर रही मेहर तरार थरूर को लेकर चर्चा में आई। पत्नी सुनंदा की मौत के बाद इस पत्रकार के साथ शशि थरूर के साथ नाम खूब उछला। इसपर कोई कमेंट नहीं दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें