फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस गांव को गोद लिया वहां ईंट तक नहीं लगवा पाए हैं अनुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल और पंजाब की सीमा पर स्थित लोअर देहलां गांव उस वक्त एकाएक पहचान में आया जब हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने सांसद आदर्श गांव योजना के लिए इस गांव को गोद लेने का ऐलान किया। 11 अक्तूबर 2014 को हुई इस घोषणा को आज पूरा एक साल बीत चुका है, लेकिन योजना के तहत अभी तक गांव में विकास की एक ईंट भी नहीं लग पाई है।
विज्ञापन


हालांकि, सांसद अनुराग ठाकुर स्वयं दो बार गांव में जाकर बैठक कर चुके हैं। प्रशासन ने भी एक मर्तबा बैठक कर लोगों को योजना से वाकिफ कराया। लेकिन, एक साल से योजना बैठकों में ही गूंज रही है। यहां अभी तक जितने भी विकास कार्य हुए हैं, उनमें गांव की पक्की गलियां और शौचालयों का निर्माण पंचायत फंड से हुआ है।

गांव में है कई समस्याएं

गांव की मुख्य समस्याओं में यहां बहते एक नाले की चैनलाइजेशन से जुड़ी है। अगर इस नाले का तटीकरण हो जाए तो गांव एक ओर बाढ़ से बचेगा वहीं, बरसात के दिनों में गंदगी उगलने वाले इस नाले की सड़ांध से लोगों को निजात मिलेगी। वहीं, गांव में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति भी एक चुनौती है।

डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर एकमात्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित है, इसे स्तरोन्नत किए जाने की जरूरत है। इस केंद्र पर लोअर देहलां एवं अपर देहलां की करीब 10 हजार की आबादी के स्वास्थ्य के रखरखाव की जिम्मेदारी है। देहलां पंचायत की प्रधान रमा देवी का कहना है कि इस योजना के क्रियान्वयन में बेशक देरी हुई है, लेकिन सबकी सहमति से विकास का एक संयुक्त खाका खींचा गया है।
विज्ञापन

गांव वाले चाहते हैं ये सारी सुविधाएं

क्या चाहते हैं ग्रामीण
- गांव किनारे बहने वाले नाले का चैनलाइजेशन
- बच्चों के लिए पार्क
- मिनी स्टेडियम
- स्ट्रीट लाइट
- इंटरनेट कनेक्टिविटी
- पार्किंग आदि।

स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल पर फोक्स : अनुराग
सांसद अनुराग ठाकुर का कहना है कि जनसंख्या बहुल क्षेत्र होने के नाते देहलां में उनकी प्राथमिकताओं में स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल गतिविधियां रहेंगी। गांव को रोजगार की दृष्टि से इंडस्ट्रियल टाउन के रूप में भी विकसित करने की योजना है। बहुत जल्द आदर्श गांव में विकास की इबारत लिखी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें