फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गेयटी में चित्रकला प्रदर्शनमो हुई शुरू, 50 चित्र किए है प्रदर्शित

विज्ञापन
विज्ञापन
अकांक्षा ने चित्रों में दिखाई है प्राकृतिक सुंदरता
विज्ञापन

चित्रों के दाम 2000 से 30,000 रुपये तक
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में शुक्रवार को चित्रकला प्रदर्शनी शुरू हुई। प्रदर्शनी में दो कलाकारों के 50 चित्र प्रदर्शित किए हैं। यह चित्र ऑयल और एक्रेलिक माध्यम से बनाए गए हैं। इनमें विशेष तौर पर प्राकृतिक दृश्यों की कलाकृतियां शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में अकांक्षा के 30 चित्र प्रदर्शित किए हैं। इनके ज्यादातर चित्रों की प्रेरणा प्रकृति है। यह चित्र शांति वातावरण, पहाड़ियों और बारिश के दृश्यों को दर्शा रहे हैं। यह चित्र ऑयल माध्यम से बनाए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने इस प्रदर्शनी में हाथों से पेंट किए बुकमार्कस भी बिक्री के लिए लगाए हैं। प्रदर्शनी में रजत के 20 चित्र प्रदर्शित किए हैं। इनके सभी चित्र केनवस पर एक्रेलिक पेंट से बने हैं। इनके चित्रों में लैंडस्केप, रियलिस्टक, ईजेंल स्टैंड पर छोटे चित्र, स्टोन आर्ट, वुडन आर्ट और स्पीति के पारंपरिक चित्र प्रदर्शित किए हैं। इन चित्रों के मूल्य 2000 से 30,000 रुपये तक रखे हैं। बुकमार्क 99 से 400 रुपये तक और स्टोन आर्ट के मूल्य 100 से 500 रुपये तक तय किए हैं। यह प्रदर्शनी 30 नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें