फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: पंचायतीराज उपचुनावों के दिन सवैतनिक अवकाश घोषित

Thu, 22 Feb 2024 07:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

अवकाश सभी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को तथा नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा 25 के तहत देय होगा। इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों पर उपचुनाव (मतदान होने की स्थिति में) के दिन (25 फरवरी 2024) को सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है। अवकाश सभी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को तथा नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा 25 के तहत देय होगा। इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है। इस दिन सरकारी कार्यालय, बोर्ड व निगमों के कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, बैंक, डाकघर सहित सभी दुकानें तथा औद्योगिक प्रतिष्ठान इत्यादि बंद रहेंगे। अधिसूचना के अनुसार जो कर्मचारी प्रदेश के अन्य स्थानों में कार्यरत हैं और उनका मताधिकार उप-चुनाव वाले निर्धारित क्षेत्रों में है, उन्हें मतदान के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश भी देय होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय टीम घोषित
भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ ने संसदीय क्षेत्र, जिला संयोजक, जिला सह संयोजक और कार्यसमिति सदस्य की घोषणा की है। प्रदेश संयोजक अमर ठाकुर ने कहा कि संसदीय क्षेत्र शिमला के संयोजक अजय मेहता, हमीरपुर के सोम दत्त, मंडी के हेतराम और कांगड़ा के पवन कुमार होंगे। कार्यसमिति सदस्य विवेक पठानिया, राजेंद्र कुमार, पुष्प राज कात्यायन, संतोष शुक्ला, सरोज ठाकुर, सुभाष शर्मा, दलीप सिंह सिंगटा, ओंकार नाथ, विक्रम ठाकुर और विरेंद्र ठाकुर होंगे। जिला संयोजक और सह संयोजक मंडी में वेद प्रकाश, देवेन्द्र, भेद राम ठाकुर, सुंदरनगर में नील कमल, चेतन शर्मा, जीवानंद, कुल्लू ओम प्रकाश, हुकम चंद व चेतराम, किन्नौर में शांता कुमार नेगी, गंगा राम नेगी व अजय नेगी, लाहौल स्पीति में राजेंद्र, चेतन दोरजे, संजीव कुमार, चंबा में सोभिया राम धवन, बोध राज, सूरज शर्मा, नूरपुर सिकंदर राणा, करतार पठानिया, देवराज, कांगड़ा में प्रदीप चौधरी, गुलशन कुमार, अजय आनंद, पालमपुर सामवेद, मिलाप चंद व रामधन, सोलन में रमेश ठाकुर, भूप सिंह पंवर व संजीव ठाकुर, विजेश गुप्ता, रजनीश चौहान व राजन सिंह, ऊना में विनय शर्मा, हरगुलशन राम चौधरी व अमरैल सिंह, शिमला में जीत सिंह कंवर, ओम प्रकाश ठाकुर व प्रेम प्रकाश शर्मा, देहरा में राजीव कुमार, राकेश गुलेरिया व मीनाक्षी, महासू में शेर सिंह खुन्द, कृष्ण चंद व बंटी चौहान, हमीरपुर में अनिल परमार, प्रकाश चंद, गुरदीप सिंह, बिलासपुर अमर सिंह ठाकुर, अभिषेक चंदेल और तारा चंद होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें