फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बस ने कुचली BJYM नेता की मां, गुसाई भीड़ ने फूंका वाहन और पुलिस गुमटी

Mon, 18 Sep 2017 03:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, निरमंड (रामपुर-बुशहर)
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कुल्लू के निरमंड में एक तेज रफ्तार निजी बस ने भाजयुमो नेता की मां को कुचल दिया है जिससे उसकी मौके पर ही 
विज्ञापन

मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद बस के चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए हैं। 

निरमंड में बस से कुचली महिला भाजपा युवा मोर्चा आनी के महामंत्री पूर्ण चंद्रा की मां श्याम लता (56) है। पूर्ण चंद्र बैठक में हिस्सा लेने आनी जा रहे थे। इस बैठक में सांसद रामस्वरूप भी आने थे। यह निजी बस जाहू से कुल्लू जा रही थी। 

घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने निजी बस को फूंक डाला साथ ही पुलिस गुमटी को भी आग लगा दी। निजी बस चालक की लापरवाही के चलते हुई महिला की मौत से निरमंड बाजार में तनाव का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ‌आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन वाहन भी मौके पर रवाना किए गए। पुलिस ने निजी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शी इसे ओवर स्पीड से हुआ हादसा मान रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें