फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू में 100 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को मिलेंगे पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
विवि में दो नवंबर को होगा वार्षिक समारोह
विज्ञापन

शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने वाले होंगे सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में दो नवंबर को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय सभागार में सुबह 10 बजे होने वाले समारोह में विभिन्न सेमेस्टरों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 100 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

विश्वविद्यालय के कुलपति महावीर सिंह समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर के संयुक्त परिणाम में पहले तीन स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा सत्र 2023-25 में प्रथम से चौथे सेमेस्टर के संयुक्त परिणाम और सत्र 2022-25 में प्रथम से छठे सेमेस्टर के समग्र परिणाम में पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्र 2025-26 के दौरान खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कार मिलेंगे। इसके साथ ही जेआरएफ, नेट, सेट और गेट परीक्षाएं उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को भी समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। छात्र केंद्रीय संघ के पदाधिकारियों और विभागीय प्रतिनिधियों को भी समारोह में सम्मानित किया जाएगा। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. रोशन लाल जिंटा ने सभी विभागाध्यक्षों और निदेशकों को संबंधित विद्यार्थियों को सूचना देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें