फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सीढ़ियों पर रेलिंग न होने से खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के आजीविका भवन के पास लोगों की आवाजाही के लिए बनी सीढ़ियों पर रेलिंग नहीं होने से सुरक्षा संबंधी समस्या पैदा हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार निर्माण कार्य के चलते यहां लगी रेलिंग हटा दी थी लेकिन अब तक दोबारा स्थायी रेलिंग नहीं लगाई गई है। फिलहाल सीढ़ियों के किनारे अस्थायी रूप से सरिये और तार लगाए हैं। यहां से आवाजाही करने वाले लोगों का कहना है कि यह व्यवस्था सुरक्षा के लिहाज से पर्याप्त नहीं है। ऐसे में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों ने संबंधित विभाग से सीढ़ियों के किनारे जल्द स्थायी रेलिंग लगाने की मांग की है, ताकि आवाजाही सुरक्षित हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें