आउटसोर्स कर्मियों का प्रधान नियोक्ता सेवा प्रदाता होता है। यह जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जोगिंद्रनगर के भाजपा विधायक प्रकाश राणा के सवाल के लिखित जवाब के रूप में दी।
राज्य सरकार की ओर से विभिन्न विभागों में नियुक्ति और रोजगार प्रचलित भर्ती की जाती है। सेवाओं और मानव संसाधनों को हिमाचल प्रदेश वित्तीय नियम-2009 के अंतर्गत एक निश्चित अवधि तक आउटसोर्स किया जाता है। आवश्यकता के अनुसार इसे आगे बढ़ाया जाता है। आउटसोर्स कर्मियों का प्रधान नियोक्ता सेवा प्रदाता होता है। यह जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जोगिंद्रनगर के भाजपा विधायक प्रकाश राणा के सवाल के लिखित जवाब के रूप में दी।
विज्ञापन
भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से पूछा कि क्या यह सत्य की पूर्व सरकार की ओर से विभिन्न विभागों में आउटसोर्स के माध्यम से लोगों को रोजगार दिया गया था, लेकिन वर्तमान सरकार ने उन सभी को निकाल दिया है। यदि यह सही है तो सरकार इन सभी को दोबारा विभागों में रोजगार देने का विचार रखती है। यदि नहीं, तो कारण बताएं। इस पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने सदन के पटल पर यह लिखित जानकारी प्रस्तुत की।