शिमला। राजधानी के बालूगंज थाना क्षेत्र में एक 27 साल का युवक जंगल में फंदे से लटका मिला है। जतिन पुत्र टिंकू 12 घर की लाइन का रहने वाला था। वह रात को घर से निकला था। सुबह घर नहीं पहुंचा तो तलाश करने पर जंगल में पेड़ से लटका मिलाा। एएपी रमेश शर्मा ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने जतिन का फोन कब्जे में लिया है। सीडीआर रिपोर्ट से मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में तैनात जतिन रविवार रात 10:30 बजे घर से निकला था। सोमवार सुबह 9:00 बजे टुटीकंडी के जंगल में रस्सी के फंदे से लटका मिला। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जतिन तीन साल से रिपन अस्पताल में बतौर आउटसोर्स कर्मी कार्यरत था। बीते माह सड़क दुर्घटना में चोटिल होने के बाद बेड रेस्ट पर था। परिवार में पिता और छोटा भाई भी है। जतिन रात को घर से निकला था। परिजनों को लगा कि आम दिनों की तरह दोस्तों के पास गया है होगा। स्थानीय लोगों ने सुबह पेड़ से लटका देखा तो बालूगंज थाना को सूचना दी। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकार्डिंग सहित साक्ष्य एकत्रित किए है। युवक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। सोमवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। एएसपी रमेश शर्मा ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद