फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ढली-कुफरी तक एनएच किनारे लगाए होर्डिंग्स हटाने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीएम की अगुवाई में टीम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन को दिए हैं कार्रवाई के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में ढली से कुफरी तक नेशनल हाईवे के किनारे अवैध रूप से लगाए गए सभी बोर्ड, बैनर और होर्डिंग्स हटाने के आदेश जारी हो गए हैं। जिला प्रशासन ने इस बारे में दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी बोर्ड और होर्डिंग्स तुरंत हटाने को कहा गया है।
विज्ञापन


प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पंकज शर्मा की अगुवाई में जिला प्रशासन की टीम ने मंगलवार शाम एनएच का निरीक्षण किया है। इस दौरान कई संस्थानों, होटलों और सरकारी महकमों के होर्डिंग्स एनएच किनारे लगे मिले हैं। जिला प्रशासन के अनुसार कुछ दिन पहले इस बारे में सभी संबंधित महकमों और हितधारकों की बैठक भी हो चुकी है। इसमें एनएच किनारे अवैध रूप से लगाए जा रहे होर्डिंग्स, बैनर आदि हटाने के आदेश जारी किए थे। कुछ संस्थानों ने इसके बाद होर्डिंग्स हटा दिए लेकिन कई होटलों के होर्डिंग्स अभी भी लगे हुए हैं। प्रशासन के अनुसार बेतरतीब तरीके से लगाए जा रहे इन होर्डिंग्स से शिमला की हरी भरी वादियों की सुंदरता खराब हो रही है। कई जगह पेड़ों पर ही होर्डिंग्स और बैनर टांगे हैं। एडीएम पंकज शर्मा ने कहा कि निरीक्षण के दौरान कई जगह होर्डिंग्स लगे मिले हैं। इन्हें हटाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें