सीएम जयराम ठाकुर ने बजट सत्र की कम बैठकें तय करने पर विपक्ष के हमले पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के नजदीक होने के चलते सरकार ने बजट सत्र पर फैसला लिया है। सरकार विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है। बजट पर चर्चा के लिए समय कम नहीं किया गया है और राज्यपाल के अभिभाषण पर भी चर्चा के लिए सभी को पूरा समय दिया जाएगा। बुधवार को सीएम ने राज्य सचिवालय में अनौपचारिक बातचीत की।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने सारी शालीनता की हदें पार कर दी हैं। उन्होंने कहा कि नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने अपने बयान में कुछ दिन पहले सीएम कार्यालय में तैनात लोगों के बारे में जातिसूचक शब्द कहे हैं। इस पर उन्हें अपनी सरकार के समय में तैनात लोगों के बारे में भी सोचना चाहिए। सरकार को किसे सचिवालय में बैठाना है और किसे नहीं, ये विपक्ष से पूछने और सीखने की जरूरत नहीं हैं।