फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में 11 माह से बंद ओपन हार्ट सर्जरी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर
विज्ञापन

दो मरीजों को डाले गए वॉल्व, सीटीवीएस विभाग के चिकित्सक आईसीयू में कर रहे मरीजों की देखरेख
पहले चरण में गंभीर स्थिति वाले मरीजों की हुई सर्जरी
अब चंडीगढ़ समेत दूसरे अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा
आदित्य सोफत
शिमला। अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में 11 माह बाद ओपन हार्ट सर्जरी फिर शुरू हो गई है। इससे हृदय की सर्जरी करवाने वाले मरीजों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा।
पहले चरण में गंभीर स्थिति वाले मरीजों की सर्जरी की जा रही है। ओपीडी में आने वाले मरीजों की स्थिति के आकलन के बाद उन्हें भी ऑपरेशन की तारीख दी जाएगी। इससे मरीजों को वॉल्व बदलवाने जैसी सर्जरी के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। हाल ही में अस्पताल में कार्डियोलॉजी और कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) विभाग ने दो ऑपरेशन किए हैं। इनमें एक मरीज के हृदय का वॉल्व बदला गया जबकि दूसरे मरीज के वॉल्व की मरम्मत की गई। खास बात यह है कि दोनों ऑपरेशन सफल रहे। यह सर्जरी सीटीवीएस विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर मेहता और कार्डियक एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. यशवंत सिंह वर्मा की देखरेख में की गईं। ऑपरेशन के बाद मरीजों को आईसीयू में चिकित्सकों की निगरानी में रखा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सीटीवीएस विभाग के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में स्थानांतरित होने के बाद ओपन हार्ट सर्जरी करवाने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विभाग के स्थानांतरण के बाद अस्पताल में यह सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही थीं। इस कारण हृदय रोगियों को सर्जरी और आपात स्थिति में चंडीगढ़ समेत अन्य शहरों के अस्पतालों का रुख करना पड़ता था। इससे मरीजों पर आर्थिक बोझ भी बढ़ जाता था। अब सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी दोबारा शुरू होने से मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है।



ब्लड बैंक की खल रही कमी
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में ब्लड बैंक की कमी खल रही है। इस कारण कई बड़ी सर्जरी नहीं हो पा रही हैं। हालांकि ब्लड सेंटर के माध्यम से कार्डियोलॉजी विभाग ने काम शुरू कर दिया है। ओपन हार्ट सर्जरी के लिए अस्पताल में ब्लड बैंक की सुविधा होना जरूरी है। हृदय की प्रमुख रक्त वाहिकाओं की सर्जरी के दौरान रक्तस्राव होने, ऑपरेशन के बाद रक्तस्राव या अन्य जटिलताएं सामने आने पर तत्काल खून की जरूरत पड़ सकती है। चमियाना अस्पताल में फिलहाल ब्लड स्टोरेज यूनिट ही उपलब्ध है। प्राचार्य डॉ. ब्रिज शर्मा ने कहा कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी शुरू होने का श्रेय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को जाता है। मुख्यमंत्री अस्पताल के लिए लगातार स्टाफ और आधारभूत ढांचा उपलब्ध करवा रहे हैं। इससे बड़ी सर्जरी शुरू हो पाई है। इसके साथ ही विशेषज्ञों की मेहनत भी रंग लाई है।
विज्ञापन




कोट
अस्पताल में सीटीवीएस विभाग की ओर से वॉल्व सर्जरी की गई है। ये सर्जरी गंभीर मरीजों की हुई हैं। आगामी दिनों में अस्पताल में इस तरह की सर्जरी करवाने वाले मरीजों को फायदा मिलेगा।
-डॉ. सुधीर शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें