फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बीच डीडीयू अस्पताल में ओपीडी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन दो सौ ने करवाया चेकअप, अस्पताल में आज किए जाएंगे दो मरीजों के ऑपरेशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (डीडीयू) में मंगलवार से ओपीडी शुरू हो गई। जुकाम, बुखार, आंखों तथा हाथ और बाजू दर्द की शिकायत लेकर आए मरीजों का ओपीडी में शाम चार बजे तक चेकअप किया गया। ओपीडी में करीब दो सौ मरीजों ने अपना उपचार करवाया। बुधवार को अस्पताल में दो मरीजों के ऑपरेशन भी किए जाएंगेे। डीडीयू अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लोकेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मरीजों की सुविधा को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने अपने स्तर पर यह सुविधा शुरू की है।
विज्ञापन

जनवरी में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद प्रदेश सरकार ने डीडीयू को कोविड समर्पित अस्पताल में तब्दील किया था। लेकिन अस्पताल में मरीजों की संख्या कम होने के बाद मंगलवार को मरीजों की सुविधा को देखते हुए अपने स्तर पर अस्पताल में ओपीडी सेवा शुरू कर दी। प्रबंधन ने अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर की सफाई भी करवा दी है। कोविड अस्पताल बनने के बाद मरीजों को उपचार के लिए आईजीएमसी जाना पड़ रहा था। अस्पताल में दाखिल कोविड मरीजों को स्पेशल वार्ड में शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें