फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बुझा परिवार का इकलौता चिराग, दशहरा देखने के बाद घर लौट रहा था युवक

Wed, 09 Oct 2019 09:46 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टाहलीवाल (ऊना)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र के टाहलीवाल-लालूवाल रोड पर सड़क हादसे में नौजवान युवक की मौत हो गई। 22 वर्षीय साहिल पुत्र रजिंदर सिंह निवासी हीरा नगर दशहरा देखकर टाहलीवाल की तरफ से घर जा रहा था। 

विज्ञापन


विश्राम गृह से कुछ दूर साहिल की मोटरसाइकिल फिसल गई। साहिल इस हादसे में बुरी तरह से घायल हो गया। उसे काफी गंभीर चोटें आईं। लोगों की मदद से उसे टाहलीवाल के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां से चिकित्सकों ने साहिल को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया।

क्षेत्रीय अस्पताल में में चिकित्सकों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि साहिल इकलौता बेटा था। साहिल के पिता की कुछ वर्ष पहले ही मौत हुई है। अब साहिल की मौत से उसकी माता पर तो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन


पति राजिंदर सिंह की मौत के बाद माता के बुढ़ापे में साहिल ही अंतिम उम्मीद थी। उसकी मौत से मां की दुनिया ही उजड़ गई। पुलिस थाना हरोली के एसएचओ रमन कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें