फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई गाड़ी लेने से पहले पढ़ लें ये खबर, अब इन वाहनों का ही होगा पंजीकरण

Sat, 18 Mar 2017 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में अब भारत स्टेज फोर वाहन ही पंजीकृत होंगे। हिमाचल में यह व्यवस्था एक अप्रैल से लागू की जाएगी। प्रदेश में केवल उन्हीं नवनिर्मित चार पहिये वाहनों को पंजीकृत कर सड़कों पर चलने की स्वीकृति दी जाएगी, जो बीएस फोर मानकों पर खरे उतरेंगे।
विज्ञापन


बाली ने कहा कि प्रदेश में चलने वाले वाहनों से प्रदूषण को नियंत्रित करने में यह कदम मील पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र मोटर वाहन नियम, 1989 के नियम 115 में संशोधन के पश्चात पथ परिवहन एवं उच्च मार्गों के केंद्रीय मंत्रालय ने 19 अगस्त, 2015 को इसकी अधिसूचना जारी की थी।

हिमाचल प्रदेश सहित कुछ राज्यों के जिलों में सामूहिक उत्सर्जन मानक भारत स्टेज फोर को अनिवार्य किया गया। अधिसूचना के अनुसार एक अक्तूबर, 2015 को निर्मित चार पहिया वाहनों को बीएस फोर उत्सर्जन के मानकों पर खरा उतरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में सिर्फ इन वाहनों का ही होगा पंजीकरण

उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाले चार पहिया परिवहन वाहनों पर यह नियम लागू नहीं था। अब इसे लागू किया जा रहा है। बाली ने कहा कि प्रदेश में केवल बीएस फोर वाहनों का ही पंजीकरण होगा।

इसलिए लोगों को इन्हीं वाहनों को खरीदना होगा। उन्होंने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से विभिन्न निर्णयों के माध्यम से प्रदेश की प्रदूषण मुक्त छवि की कल्पना को साकार करने में यह एक बड़ा कदम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें