फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर एम्स में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू, कोरोना पर दिया लेक्चर

Tue, 05 Jan 2021 12:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
विज्ञापन
एम्स बिलासपुर हिमाचल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के पहले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) में  प्रशिक्षु चिकित्सकों ने ऑनलाइन कक्षाएं लगाईं। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सकों ने पहले सत्र में कोविड-19 विषय पर ओरिएंटेशन लेक्चर का आयोजन किया। डॉ. डार्विन कौशल (ईएनटी हेड नेक सर्जरी विभाग) और डॉ. दीप्ति मलिक(बायो केमिस्ट्री विभाग) ने एमबीबीएस विद्यार्थियों के लिए उन्मुखीकरण व्याख्यान का आयोजन किया। उन्होंने कोविड वायरस, आवश्यक सावधानियों और उपचार के सभी विवरणों के बारे में प्रशिक्षुओं को सिखाया।  लगभग 48 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन मंच के माध्यम से इन व्याख्यानों में भाग लिया। बताते चलें कि सभी विद्यार्थियों को 7 जनवरी तक संगरोध में रखा गया है।

विज्ञापन


नए मेडिकल विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. डार्विन कौशल ने एम्स की पृष्ठभूमि पर चर्चा की। बताया कि बिलासपुर में एम्स का खुलना एक वरदान से कम नहीं है। जिसमें हर प्रकार के रोगों के निदान की सुविधा मरीजों को मिलेगी। कोविड-19 विषय पर आयोजित लेक्चर का आयोजन उपनिदेशक लेफ्टीनेंट कर्नल सुखदेव नाग्याल की देखरेख में किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें