फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Agniveer Bharti: अग्निवीर बनने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू, जानें आवेदन की तिथि

Mon, 16 Feb 2026 05:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/सोलन।

सार

 भर्ती निदेशक कर्नल गौतम निशांत ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति जिलों के सभी पात्र अभ्यर्थी भारतीय सेना की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना में अग्निवीर बनने के लिए युवा 1 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर भर्ती योजना में साल 2027 की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। यह पंजीकरण भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट 13 फरवरी से 1 अप्रैल तक किया जाएगा। भर्ती निदेशक कर्नल गौतम निशांत ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति जिलों के सभी पात्र अभ्यर्थी भारतीय सेना की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अधिकतम दो अग्निवीर ट्रेड के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। पात्रता की सभी शर्तें वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वेबसाइट पर वीडियो लिंक भी दिया गया है, जिसके माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया तथा ऑनलाइन परीक्षा देने की पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ऑनलाइन परीक्षा अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर टेक्निकल तथा 10वीं और आठवीं पास ट्रेड्समैन के लिए करवाई जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा की तिथि की जानकारी भी समय पर वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी जाएगी। कहा कि ऑनलाइन पंजीकरण से पहले पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी सही भरें। यदि आवेदन करने में किसी प्रकार की समस्या आती है या आवेदन सबमिट नहीं हो पा रहा है, तो अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय मंडी में संपर्क कर सकते हैं। वहां उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

सोलन, शिमला, सिरमौर और किन्नौर के युवा एक अप्रैल तक करें आवेदन
भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए सोलन, शिमला, सिरमौर और किन्नौर के युवाओं के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल मनीष सिंह ने कहा कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क या स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस के लिए ऑनलाइन परीक्षा विभिन्न केंद्रों में होगी। पात्रता और शर्तें भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए वेबसाइट में वीडियो लिंक भी दिया गया है। इस लिंक पर उम्मीदवार बदली हुई प्रक्रिया में पंजीकरण और ऑनलाइन परीक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती के लिए सभी योग्य उम्मीदवारों को भारतीय सेना की वेबसाइट पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। एक अप्रैल 2026 तक पंजीकरण की प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार पात्र दो ट्रेड के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। कर्नल मनीष सिंह ने कहा कि पंजीकरण से पूर्व उम्मीदवार भारतीय सेना की वेबसाइट पर भर्ती के लिए पात्रता एवं अन्य शर्तों की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें