फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Job Fraud: नौकरी का झांसा देकर शातिरों ने युवती से ठगे 94 हजार

Thu, 29 Sep 2022 01:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)

सार

नौकरी मिलने की आस में युवती पल्लवी ठाकुर शातिरों के दिए बैंक खाते में पैसे डालती रही। शातिरों ने युवती से अब तक 94 हजार 478 रुपये की ऑनलाइन ठगी की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकरी देने के नाम पर शातिरों ने एक युवती से ऑनलाइन ठगी की है। शातिरों ने युवती से नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 94 हजार की ठगी की है। युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी अनुसार शातिरों ने नौकरी के लिए वेबसाइट पर जानकारी डाली थी।

विज्ञापन


जिसे देखकर युवती ने नौकरी के लिए इस वेबसाइट पर आवेदन कर दिया। शातिर नौकरी देने का झांसा देकर युवती से पैसे लेने की बात करने लगे। नौकरी मिलने की आस में युवती पल्लवी ठाकुर शातिरों के दिए बैंक खाते में पैसे डालती रही। शातिरों ने युवती से अब तक 94 हजार 478 रुपये की ऑनलाइन ठगी की है।

युवती ने शातिरों को यह पैसे पांच छह किस्तों में दिए। आखिर किस्त तीन सितंबर को दी थी। युवती को नौकरी का कोई ऑफर नहीं आया। जिस पर युवती को ठगी होने का अहसास हुआ। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी है। उधर, थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा कि पुलिस ने युवती की शिकायत पर अनजान लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें