फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fraud: ऑनलाइन मंगवाया 82,000 रुपये का ड्रोन, खोला तो निकली खिलौना कार

Sun, 02 Oct 2022 06:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

युवक ने एक कंपनी से ऑनलाइन 82,000 रुपये का ड्रोन मंगवाया था। दो अक्तूबर को पार्सल खोला तो इसमें खिलौने की जगह कार निकली।
विज्ञापन
ऑनलाइन ठगी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन सामान ऑर्डर करने के बाद ग्राहकों के साथ ठगी कर उन्हें खिलौने थमाए जा रहे हैं। कुल्लू जिले के शमशी में एक युवक गौरव ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ है। युवक ने एक कंपनी से ऑनलाइन 82,000 रुपये का ड्रोन मंगवाया था। उसने एक वेबसाइट पर जाकर यह ऑर्डर दिया था। ऑर्डर की बुकिंग कन्फर्म होने के बाद उसे मेसेज भी आया।

विज्ञापन


26 सितंबर को उसने यह ऑर्डर बुक किया। दो अक्तूबर को पार्सल खोला तो इसमें खिलौने की जगह कार निकली। ड्रोन के लिए उसके 82,000 रुपये खर्च हो चुके थे। इसके बाद उसने इसकी शिकायत कंपनी के अधिकारियों को भी की। इसके साथ युवक ने उसे ड्रोन देने की मांग रखी है। 

इससे पहले भी कई लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हो चुके हैं। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर अपराध के बचने के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। एसएसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कुल्लू पुलिस का साइबर सेल काम कर रहा है। बहरहाल युवक को ड्रोन के बाद खिलौना कार मिलने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें