फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में पर्यटन कारोबार को झटका, 30 फीसदी गिरी होटलों की ऑनलाइन बुकिंग

Mon, 11 Dec 2017 10:26 AM IST
रोशन ठाकुर/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू के कसोल में बिना मंजूरी होटल चलाने वालों पर हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नियमों की अनदेखी कर चलाए जा रहे इन होटलों के सील होने से सीजन के बीच क्षेत्र में पर्यटन कारोबार प्रभावित हो सकता है। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट के अलावा एनजीटी ने भी नियमों के विपरीत चल रहे होटलों पर सख्ती की है। एजीटी की ओर से मनाली और कुल्लू के 1700 होटलों की जांच के लिए पैनल गठित किया गया है। जोकि विभिन्न चीजों को लेकर निरीक्षण करेगी और इसकी रिपोर्ट एनजीटी को देगी। 

होटल संचालक दस्तावेजों की जांच समेत सभी शर्ते पूरी करने में जुट गए हैं। हालांकि इन दिनों क्रिसमस और नए साल को मनाने के लिए काफी संख्या में पर्यटन घाटी का रुख कर सकते हैं, लेकिन इस बार सीजन से पहले बुकिंग कैंसिल हो रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली में क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए हो रही ऑनलाइन बुकिंग में भारी कमी आई है। एनजीटी के ताजा आदेश के बाद कुल्लू-मनाली आने वाले पर्यटकों की ऑनलाइन बुकिंग में 30 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। 

एनजीटी की ओर से कुल्लू-मनाली के 1700 होटल, लॉज और होम स्टे की जांच के आदेश के बाद कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। एनजीटी की सख्ती से होटल कारोबारी असमंजस में हैं। 

हालांकि होटल एसोसिएशन पर्यटकों व ट्रेवल एजेंटों को आश्वासन दे रहे हैं कि वह क्रिसमस, न्यू ईयर तथा विंटर कार्निवाल में आने वाले पर्यटकों की हर सुविधा का ख्याल रखेंगे। कुल्लू-मनाली के होटल, लॉज व होम स्टे संचालक भी एनजीटी के आदेशों के बाद बैकफुट पर आ गए हैं। 

मंदी के बाद क्रिसमस व न्यू ईयर ईव में पर्यटन कारोबार चलने की उम्मीद रखने वाले कारोबारी अब चिंता में डूब गए हैं। उधर, पार्वती घाटी के कसोल क्षेत्र में भी पर्यटन कारोबार बिल्कुल ठप हो गया है। 

होटल एसोसिएशन की बैठक

यहां की आक्युपेंसी तीन दिनों में 35 फीसदी से घटकर मात्र आठ से दस फीसदी तक रह गई है। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर का कहना है कि पुरानी बुकिंग के तहत इन दिनों पर्यटक मनाली पहुंच रहे हैं, 

लेकिन मनाली में न तो नया पर्यटक आ रहा है और न ही बुकिंग हो रही है। इसका असर विंटर सीजन के साथ क्रिसमस, न्यू ईयर व विंटर कार्निवाल में पड़ेगा और होटल कारोबारी चिंतित हैं। 

होटल एसोसिएशन की बैठक
मनाली के 1700 होटल, लॉज और होम स्टे की एनजीटी जांच करने के आदेश के बाद होटल एसोसिएशन में हड़कंप मच गया है। इसके लिए रविवार को मनाली में एक बैठक रखी गई है। जिसमें आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि एसोसिएशन के पास सभी तरह के विकल्प खुले हैं। 
विज्ञापन

क्या कहते हैं कारोबारी

हिम आंचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन मनाली के अध्यक्ष राज कुमार डोगरा ने कहा कि होटलों की जांच से न केवल टैक्सी यूनियन पर असर पड़ रहा है। बल्कि इसे पूरा मनाली का पर्यटन कारोबार ठप हो रहा है। 

वोल्वो बस एसोएशिन मनाली की अध्यक्ष लाजवंती शर्मा ने कहा कि वोल्वो बसों को कारोबार में भारी कमी आई है। पर्यटकों ने वोल्वो की 25 फीसदी तक अपनी बुकिंग को रद्द कर दिया है। 

ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन मनाली केअध्यक्ष ओम प्रकाश  ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन मनाली के होटलों ही बंद हो रहे तो स्वभाविक है कि इसका असर एसोसिएशन के कामकाज पर पड़ेगा। विंटर सीजन अभी शुरू होने वाला है। रविवार को इस बारे बैठक रखी गई है। जिसमें आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें