फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो छात्रों समेत पांच की मौत, तीन घायल

Sun, 10 Dec 2017 01:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांगला/ब्रौ
विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नौर जिले के कल्पा खंड के सांगला-छितकुल संपर्क मार्ग पर शुशांग के पास एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन में जुट गई है। 
विज्ञापन


उधर, पुलिस थाना ब्रौ के तहत अवेरी गांव के साथ एक मारुति कार सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में दो छात्रों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्र घायल हो गए।

पुलिस थाना सांगला से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब एक महिंद्रा पिकअप एचपी 25 ए 2529 मस्तरंग से छितकुल की ओर जा रही थी। शुशांग के नजदीक चालक के नियंत्रण खोने से वाहन सड़क से करीब 70 मीटर नीचे जा गिरा। 
विज्ञापन


हादसे के समय वाहन में तीन लोग सवार थे। हादसे में चालक प्रदीप नेगी (45) निवासी गांव छितकुल, राजकुमार नेगी (39) निवासी गांव छितकुल, लक्ष्मी देवी (50) निवासी गांव छितकुल, जिला किन्नौर की मौत हो गई। 

हादसे की सूचना गांव के पूर्व प्रधान मुकेश नेगी ने सांगला थाने में दी। सूचना मिलते ही सांगला थाने से मुख्य आरक्षी वरुण कुमार, मानक मुख्य आरक्षी अजीत राम, सिपाही विशाल और गृह रक्षक माया राम की टीम और स्थानीय लोगों ने घटना स्थल पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लिया 

और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। यहां पर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हादसे की पुष्टि डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने की। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मारुति कार सड़क से नीचे जा गिरी

उधर, पुलिस थाना ब्रौ के तहत अवेरी गांव के साथ एक मारुति कार सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में दो छात्रों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चीन अन्य छात्र घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस थाना ब्रौ से मिली जानकारी के मुताबिक पांच छात्र बायल से कार संख्या एचपी 06 ए 4788 में रामपुर की ओर आ रहे थे। अवेरी गांव के पास चालक के नियंत्रण खोने से कार सड़क से करीब 70 मीटर नीचे जा गिरी। हादसे में छात्र सक्षम (14) पुत्र राकेश शर्मा गांव ज्यूरी रामपुर और गुंजन पुत्र बलराज गांव उरनी किन्नौर की मौत हो गई। 

इस हादसे में साहिल (14) पुत्र राम लाल, गांव डकोलढ़, अतुल(14) पुत्र सांगी राम, गांव काशापाट तहसील रामपुर, अभिषेक (15) पुत्र बसंत कुमार गांव सापनी, किन्नौर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना ब्रौ से पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। 

कड़ी मशक्कत के बाद मृतकों और घायलों को घटनास्थल से बाहर निकाला गया। घायलों को गंभीर हालत में रामपुर के खनेरी अस्पताल लाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। जबकि, मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद शवों परिजनों को सौंप दिया गया है। 

हादसे की पुष्टि करते हुए एसएचओ ब्रौ थाना जय गोपाल ने बताया कि अवेरी के पास कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। मृतकों का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें