इससे लोगों को दफ्तर के चक्कर काटने से छुटकारा मिलेगा।
टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की वीरवार को प्रदेश सरकार के साथ आयोजित रिव्यू मीटिंग में लान लाइन स्वीकृतियां दिए जाने पर चर्चा हुई। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने टीसीपी अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवनों के नक्शे की स्वीकृतियों से लेकर बिल्डरों के लाइसेंस आन लाइन दिए जाएं।
इससे लोगों को दफ्तर के चक्कर काटने से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा विभाग में जो भी जनहित की गतिविधियां है उन्हें भी आन लाइन करने के निर्देश दिए। सुधीर शर्मा ने कहा कि अधिकारियों को कम से कम समय में नक्शा पास करने को कहा गया है। उन्होंने
नक्शे में जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट लोगों को उपलब्ध कराने की बात कही ताकि सभी औपचारिकताएं पूरी करके लोगों को समय पर नक्शा की अप्रूवल दी जा सके। बैठक में एसीएस मनीषा नंदा, निदेशक टीसीपी संदीप कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।