फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: ओंकार से लिए प्रमुख विभाग, मीणा को युवा सेवाएं एवं खेल का जिम्मा, पांच अफसरों को अतिरिक्त कार्यभार

Mon, 16 Jun 2025 12:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सीबीआई जांच के बीच छुट्टी पर भेजे अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) ओंकार शर्मा से प्रदेश सरकार ने सभी अहम विभाग वापस ले लिए हैं।
विज्ञापन
ओंकार शर्मा, केके पंत, हरिकेश मीणा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत के मामले की सीबीआई जांच के बीच छुट्टी पर भेजे अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) ओंकार शर्मा से प्रदेश सरकार ने सभी अहम विभाग वापस ले लिए हैं। उन्हें केवल जनजातीय विकास विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। ओंकार शर्मा पहले गृह और राजस्व विभाग देख रहे थे। ये महकमे अब अतिरिक्त मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत को देकर सरकार ने उनका कद बढ़ा दिया है। नेगी की पत्नी के बयान पर एफआईआर में पदनाम से अंकित पावर कॉरपोरेशन के पूर्व एमडी हरिकेश मीणा को विशेष सचिव युवा सेवाएं एवं खेल विभाग बना दिया है। मीणा को पावर कॉरपोरेशन के एमडी के पद से हटाए जाने के बाद नियुक्ति नहीं दी गई थी। एसीएस ओंकार शर्मा ने विमल नेगी की मौत मामले की प्रशासनिक जांच की थी। हाईकोर्ट में सौंपी अपनी जांच रिपोर्ट में उन्होंने पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाया था।

विज्ञापन

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से शनिवार देर रात को जारी आदेशों में वित्तायुक्त अपील का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे 1993 बैच के आईएएस अधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव केके पंत को वन के अलावा राजस्व, गृह एवं सतर्कता विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है। वह प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष भी होंगे। वित्तायुक्त राजस्व रहे 1994 बैच के आईएएस अधिकारी एसीएस राजस्व ओंकार शर्मा के पास विमल नेगी की मौत मामले की सीबीआई को जांच सौंपने के हाईकोर्ट के फैसले तक जनजातीय विकास, जल शक्ति, गृह और सतर्कता विभाग के अलावा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष का भी कार्यभार था। अब वह जनजातीय विकास ही देखेंगे। जल शक्ति विभाग के सचिव का कार्यभार कदम संदीप वसंत के पास ही रहेगा। ओंकार शर्मा को अवकाश पर भेजे जाने के बाद उनके सभी विभागों का कार्यभार तीन अधिकारियों को दे दिया था। अब उनके अवकाश पर लौटने से पहले इन्हें वापस लिया गया है। सोमवार को ओंकार शर्मा और हरिकेश मीणा कार्यालय ज्वाइन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

पांच आईएएस अधिकारी छुट्टी पर, अन्य को दिया अतिरिक्त कार्यभार
पांच आईएएस अधिकारियों के छुट्टी पर जाने के चलते उनके विभागों का अन्य अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।  यह आदेश उन अधिकारियों की अनुपस्थिति में प्रभावी रहेगा जो वर्तमान में अवकाश या प्रशिक्षण कार्यक्रम पर हैं। इनमें आरडी नजीम, राकेश कंवर, कदम संदीप वसंत, सुदेश कुमार मोक्टा और संदीप कुमार  शामिल हैं। सरकार ने इन सभी अधिकारियों के विभागों का अतिरिक्त प्रभार अन्य अफसरों को सौंपा है। डॉ. अभिषेक जैन को मुख्यमंत्री के सचिव का भी अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। एम. सुधा देवी को शिक्षा,एमपीपी एंड पावर और एनसीईएस का अतिरिक्त दायित्व मिला है। इसी तरह सी. पॉलराजू को खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। रितेश चौहान को परिवहन और उद्योग विभाग भी देखना होगा। राजेश शर्मा को एसएडी, एसडब्ल्यूडी और संसदीय कार्य विभाग, राखिल काहलों  को आईएंडपीआर , भाषा संस्कृति विभाग, तकनीकी शिक्षा, जेएसवी और शिमला मंडलायुक्त का कार्यभार सौंपा गया है। डॉ. ऋचा वर्मा को एचपीएमसी, एचपी एग्रो इंडस्ट्रीज और एग्रो पैकेजिंग कॉर्पोरेशन की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि राकेश कुमार प्रजापति ) को हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड का एमडी नियुक्त किया गया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें