फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार पुलिस आरक्षियों की जल्द होगी भर्ती, कर्मियों को सेवानिवृत्ति से पहले पदोन्नति

Mon, 02 Dec 2019 03:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल पुलिस में चल रही कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए जल्द एक हजार पुलिस आरक्षियों की भर्ती की जाएगी। साथ ही सेवानिवृत्त होने से तीन महीने पहले हर पुलिस कर्मी को एक पदोन्नति प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह एलान सोमवार को रिज मैदान पर आयोजित हिमाचल प्रदेश पुलिस के स्थापना दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही। 

विज्ञापन


 मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल पुलिस शांतिपूर्ण तथा सुरक्षित वातावरण बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जिम्मेदारी से कर्त्तव्य का निर्वहन कर रही है और प्रदेश को अपनी मूल्यवान सेवाएं दे रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है।

सरकार ने महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से गुड़िया हेल्पलाइन 1515 और शक्ति बटन ऐप आरंभ किया है। उन्होंने पुलिस विभाग से प्रदेश में नशे से संबंधित गतिविधियों पर निगरानी रखने को कहा, ताकि युवाओं को नशे से बचाया जा सके। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिमाचल पुलिस की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर 25 जनवरी को हिमाचल दिवस पर सभी पुलिस कर्मियों को विशेष मेडल देने की घोषणा की।

विज्ञापन

पुलिस महिला टुकड़ी काे किया सम्मानित

- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मुख्यमंत्री ने महिला पुलिस बल की टुकड़ी को मार्च पास्ट में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए पुरस्कृत किया और अन्य प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में डीजीपी सीताराम मरडी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और अन्य को विभाग की प्रमुख गतिविधियाें व कार्यक्रमों से अवगत कराया। इस अवसर पर पुलिस जवानों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह समेत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

सीएम बोले, अमिताभ ने भी की तारीफ
संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल पुलिस की तारीफ महानायक अमिताभ बच्चन ने भी की। अमिताभ ने कहा कि भीड़ की वजह से कई जगह उनकी शूटिंग में व्यवधान आता है, लेकिन हिमाचल पुलिस के चंद जवानों की मौजूदगी के बावजूद शूटिंग में जरा भी दिक्कत नहीं आई। इसके साथ ही उन्होंने हिमाचल के लोगों के व्यवहार की भी तारीफ की।

64 अफसर और कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क अवार्ड

हिमाचल पुलिस - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश पुलिस के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को रिज मैदान में पुलिस महानिदेशक सीताराम मरडी ने वर्ष 2016, 2017 और 2018 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 64 पुलिस अधिकारियों को डीजीपी डिस्क देकर सम्मानित किया।

अन्वेषण में विशिष्ट उपलब्धि के लिए, कानून और व्यवस्था के दौरान सराहनीय कार्य, असाधारण साहस का प्रदर्शन करने, प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सराहनीय कार्य करने, प्रशिक्षण प्रदान करने में उत्कृष्ट कार्य करने, आरक्षियों के बुनियादी प्रशिक्षण के दौरान प्रथम स्थान प्राप्त करने, वार्षिक योजना के क्त्रिस्यान्वयन मे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने, खेलों में उत्कृष्ट उपलब्धियों तथा किसी अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मान दिया गया।

सम्मान पाने वालों में एक डीआईजी, नौ पुलिस अधीक्षक, तीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, छह उप पुलिस अधीक्षक, नौ निरीक्षक, आठ उप निरीक्षक, दस सहायक उप निरीक्षक, 13 मुख्य आरक्षी और पांच आरक्षी शामिल हैं।
विज्ञापन

इनको भी किया सम्मानित

हिमाचल पुलिस - फोटो : अमर उजाला
डीआईजी शिमला आसिफ  जलाल, पुलिस अधीक्षक मंडी गुरदेव शर्मा, समादेशक छठी भारतीय आरक्षित वाहिनी धौलाकुआं शुभ्रा तिवारी हीरा, एसपी बद्दी रोहित मालपानी, एसपी कानून व्यवस्था खुशहाल शर्मा, समादेशक द्वितीय वाहिनी सकोह संजीव गांधी, एसपी गौरव सिंह, एसपी ऊना दिवाकर शर्मा, एसपी चंबा मोनिका भुतुंगुरु,  राज्य पुलिस कल्याण अधिकारी भगत सिंह ठाकुर शामिल हैं। इसके अलावा एएसपी सीआईडी वीरेंद्र कालिया, एएसपी टीटीआर पंकज शर्मा, एएसपी शिमला मनमोहन सिंह, डीएसपी विजिलेंस विजय शर्मा, डीएसपी डरोह राजेश कुमार, डीएसपी चंबा बीर बहादुर, डीएसपी विजिलेंस सोलन संतोष शर्मा, डीएसपी डरोह कुलदीप कुमार, डीएसपी सलूणी राम करण, इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार, लखबीर सिंह, नवीन झालटा, अंकुर शर्मा, संजय कुमार, धर्म सेन, रजनीश ठाकुर, दया राम, एसआई संजय कुमार, निरमल दास, श्याम लाल, सुभाष शास्त्री, सुभाष कुमार, रूपलाल, अश्वनी कुमार, राजेंद्र सिंह, एएसआई अनिल कुमार, राजेश कुमार, चिरंजी लाल जिला कांगडा, टेक चंद, करतार सिंह, जगदीश चंद, हामिद मोहम्मद, मानद एएसआई देव राज, बलवंत सिंह, अजय कुमार, मुख्य आरक्षी अनिल कुमार, नरेश कुमार पवन कुमार, मनोहर लाल, योगेश कुमार, आजाद सिंह, टेक चंद, सुशील कुमार, राजेश कुमार, विजय सिंह, दौलत राम, चमन लाल, जोगिंद्र सिंह, आरक्षी गोगी राम, भानू प्रकाश, अमरेंद्र सिंह, नितिन कुमार, अली मोहम्मद  को इस दौरान सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें