फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OROP: मेजर राणा के साथ भूख हड़ताल पर बैठी पत्नी की तबीयत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में वन रैंक-वन पेंशन की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे मेजर प्यार चंद राणा की पत्नी ने भी अन्न-जल त्याग दिया है। इन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों का कहना है कि भोजन की कमी से इनकी हालत बिगड़ी है। मेजर प्यार चंद राणा बड़सर उपमंडल के टांगर गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


मेजर राणा 26 अगस्त से दिल्ली में जंतर मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। भूख हड़ताल के चलते वीरवार रात को मेजर राणा का स्वास्थ्य बिगड़ गया था। इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। इधर, चिकित्सकों ने बताया कि हाकिमी देवी की तबीयत भी खाना न खाने से बिगड़ी है।
विज्ञापन

सेना से जुड़ा हुआ है मेजर राणा का पूरा परिवार

मेजर प्यार चंद राणा भी पूर्व सैनिकों की मांगों को लेकर छेड़े आंदोलन में कूद पड़े हैं। मेजर राणा ने कहा कि उनका पूरा परिवार सेना से जुड़ा हुआ है। मेजर राणा के पिता ने सेना में सेवाएं दी हैं। जबकि राणा के तीन बेटे भी वर्तमान में भारतीय सेना में सेवारत हैं। उनकी बेटी की शादी भी सेना में सेवारत अधिकारी से हुई है।

73 वर्षीय मेजर प्यार चंद राणा दो ग्रेनेडियर एंड जनरल सर्विस में रहे हैं। उन्होंने वर्ष 1960 से लेकर 1997 तक सेना में सिपाही से लेकर मेजर के पद पर सेवाएं दी हैं। मेजर राणा सेना में रहते हुए विभिन्न युद्धों और आपरेशन में हिस्सा ले चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें