फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर गहरी कार खाई में गिरी, युवक की मौत

Sat, 19 May 2018 11:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चौपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

पांवटा-नेरवा मार्ग पर गुम्मा के पास कार दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक रात के समय नेरवा की ओर आ रहा था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आल्टो कार रात के समय मीनस से नेरवा की ओर आ रही थी।

विज्ञापन


इस दौरान रात करीब साढ़े दस बजे गुम्मा से आधा किलोमीटर पहले कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को सड़क तक पहुंचाया। मृतक की पहचान मनोज पुत्र शांति स्वरूप निवासी गांव बड़वास, डाकघर व तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खाई में गिरने से कार के परखच्चे उड़ गए

प्रतीकात्मक तस्वीर
हादसे के समय वह कार में अकेले ही सवार था। खाई में गिरने से कार के परखच्चे उड़ गए। शव बुरी तरह क्षत विक्षत हो गया था। कार नेरवा के बागना गांव निवासी नरेश कुमार की बताई जा रही है।

नेरवा अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। तहसीलदार नेरवा ऋषभ शर्मा ने मृतक के परिजनों को प्रशासन की तरफ से 20 हजार रुपये बतौर फौरी राहत दी है। डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नेरवा थाना में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें