फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के इन दो शहरों में जुटेंगे अंतरराष्ट्रीय रेसलर, खली ने किया खुलासा

Sat, 19 May 2018 10:24 AM IST
मनु शर्मा अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के दो शहरों में अंतरराष्ट्रीय रेसलर जुटेंगे। द ग्रेट खली ने इसका खुलासा किया। रेसलिंग की दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाले द ग्रेट खली के नाम से मशहूर दलीप सिंह राणा जल्द मंडी और सोलन में रेसलिंग की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता करवाने जा रहे हैं।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्तर के रेसलर पहली बार हिमाचल पहुंचेंगे। मनाली में एक कार्यक्रम में पहुंचे ग्रेट खली ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा कि वे अमेरिका में हॉलीवुड, रेसलिंग और व्यापार छोड़कर हिमाचल आए हैं।

 

हिमाचल में एक अकादमी की स्थापना की जाएगी

फाइल फोटो
अपने देश और हिमाचल से बहुत प्यार है। हिमाचल में एक अकादमी की स्थापना की जाएगी। यहां के लोग सीधे-साधे और मेहनती होते हैं। वे सोलन और मंडी में रेसलिंग की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता करवाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत में अभी स्टेडियम और खेलों की कमी है। हिमाचल सरकार उन्हें जैसे चाहे उपयोग करे, वे तैयार हैं। कहा कि भारत में हर कोई सरकार से मदद चाहता है, लेकिन स्वयं मेहनत करो। 99 प्रतिशत अंक लेना जरूरी नहीं है।

विदेशों में बच्चों को अनुशासन सिखाया जाता है, जबकि भारत में इस ओर कोई ध्यान में नहीं देता। कहा कि मनाली बेहद सुंदर है। यहां के लोगों ने बहुत सम्मान दिया है। उन्होंने सबसे अपील की है कि स्वच्छता सबसे पहले और पानी की एक एक बूंद बूंद को व्यर्थ न करें। 
विज्ञापन

खली बनाए जाएंगे पर्यावरण संरक्षण के ब्रांड एंबेसडर

खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि  राज्य के तीन जिलों कुल्लू, मंडी और बिलासपुर के स्कूलों के ईको क्लबों के माध्यम से ब्यास नदी, रिवालसर झील और सतलुज की सफाई के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है।

कहा कि खली के नाम से विश्वभर में प्रसिद्ध दिलीप राणा को खेलों के साथ पर्यावरण संरक्षण का ब्रांड एंबेसडर बनाने पर विचार किया जाएगा। खली ने कहा कि वे हिमाचल को खेलों के क्षेत्र में आगे ले जाने को लगातार कार्य करेंगे। इसमें उन्हें प्रदेश सरकार से भरपूर सहयोग मिलेगा।

पुलिस का ऐप प्रहरी को भी किया लांच
गोविंद ठाकुर ने जिला पुलिस के नए ऐप प्रहरी को भी लांच किया। जिले में ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस कर्मचारियों और होमगार्डों की लोकेशन इस अत्याधुनिक ऐप के माध्यम से कंट्रोल रूम में हर समय उपलब्ध रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें