फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमखंड में दबने से पश्चिम बंगाल के गोविंद छेत्री शहीद

Mon, 04 Mar 2019 07:55 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन सीमा से सटे नमज्ञा के डोगरी नाले में हिमखंड में दबे सेना के एक और जवान का शव सोमवार दोपहर को मिल गया। पार्थिव देह को पूह बेस कैंप पहुंचाया गया है। मंगलवार को इसे पैतृक गांव ले जाया जाएगा।

विज्ञापन


शहीद सैनिक की पहचान पश्चिम बंगाल के बिनागुरी निवासी गोविंद छेत्री के रूप में हुई है। एक हिमाचली समेत तीन जवान 13 दिनों से अभी भी हिमखंड में दबे हुए हैं। इनकी तलाश जारी है।

तीन दिन पहले नालागढ़ के राजेश ऋषि का भी शव बरामद हुआ था जबकि एक सैनिक हिमखंड गिरने के दौरान ही शहीद हो गया था। किन्नौर में 20 फरवरी को सुबह 10 बजे गश्त के दौरान छह सैनिक हिमखंड की चपेट में आ गए थे।
विज्ञापन


इसमें पांच जवान बर्फ में दब गए। अभी तक तीन शव बरामद हो चुके हैं। तीन अन्य की तलाश में सेना के 300, आईटीबीपी के 70 जवान, जम्मू, लदाख और कश्मीर से आए ग्लेशियर विशेषज्ञों का दल, डीआरडीओ की टीमें, तीन खोजी कुत्ते और सीमा सड़क संगठन के जवान और 3 मशीनें जुटी हैं।

उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने एक जवान का शव मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बार-बार मौसम खराब होने से 600 मीटर ग्लेशियर क्षेत्र में जवानों को खोजना चुनौती बना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें