फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: सीडीएल कसौली में एक और कोरोना वैक्सीन परीक्षण में पास

Tue, 03 Aug 2021 02:26 AM IST
Krishan Singh आदित्य सोफत, अमर उजाला, सोलन

सार

सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेट्री (सीडीएल) कसौली में स्वदेशी कोविड वैक्सीन जीकॉव-डी की जांच के बाद तीसरे चरण में ट्रायल के लिए बैच जारी कर दिए गए हैं। सीडीएल की वेबसाइट पर भी इसकी जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन
सीडीएल कसौली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वदेशी कोविड वैक्सीन जीकॉव-डी के बाद भारत में फ्रांसीसी फार्मा कंपनी सनोफी की वैक्सीन भी परीक्षण में पास हो गई है। सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेट्री (सीडीएल) कसौली में जांच के बाद तीसरे चरण में ट्रायल के लिए बैच जारी कर दिए गए हैं। सीडीएल की वेबसाइट पर भी इसकी जानकारी दी गई है। जारी किए गए बैच से 18 वर्ष से अधिक आयु के वॉलंटियर्स पर इसका अध्ययन होगा। यह अध्ययन लगभग 35 हजार से अधिक लोगों पर किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए अमेरिका, एशिया, अफ्रीका और लेटिन अमेरिका सहित कई देशों में साइट का चयन किया गया है। तीसरे चरण का ट्रायल पूरा होने के बाद कंपनी फिर दवा महानियंत्रक (डीसीजीआई) को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद विषय विशेषज्ञ समिति पूरा अध्ययन कर अंतिम निर्णय लेगी। सकारात्मक परिणाम आने पर कंपनी वैक्सीन को बाजार में उतारेगी। हालांकि, इससे पहले भी वैक्सीन को परीक्षण के लिए सीडीएल कसौली को भेजना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें