हिमाचल के सिरमौर जिले के कियाना गांव में ल्हासा गिरने से तीन लोग मलबे में दब गए।
- फोटो : Demo pic
हिमाचल के सिरमौर जिले के कियाना गांव में ल्हासा गिरने से तीन लोग मलबे में दब गए। इनमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को शिलाई अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। तीनों सिरमौर जिले के शिलाई उपमंडल के कियाना गांव में बजरी की खुदाई कर रहे थे। क्षेत्र में लाइम स्टोन की खानें हैं। कई स्थानों पर पहाड़ों में बजरी भी है।
बुधवार दोपहर को कियाना गांव में पहाड़ी से बजरी निकाल रहे तीन युवकों पर मलबा आ गिरा। इसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रताप सिंह (32) पुत्र धर्म सिंह निवासी कियाना के रूप में हुई है।