फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पिकअप, युवती की मौत, दो घायल

Sun, 01 Apr 2018 12:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला के पास एक पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गई। राजधानी से 15 किलोमीटर दूर मशोबरा के समीप दोचीधार में पिकअप के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से युवती की मौके पर मौत हो गई। 

विज्ञापन


21 वर्षिय ललिता कंडा की रहने वाली थी, जबकि घायल 16 वर्षीय आशीष और नारायण सिंह चालक के रूप में पहचान हुई है। पिकअप चालक को युवती का रिश्तेदार बताया जा रहा है। शनिवार दोपहर बाद करीब पौने एक बजे पीकअप मशोबरा से कंडा जा रही थी। 

इसी दौरान दोचीधार के पास चालक पिकअप से नियंत्रण खो बैठा। करीब 100 फुट खाई में गिरने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। 
विज्ञापन


डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा की अगुवाई में पुलिस दल और स्थानीय लोगों ने घायलों को पिकअप से निकालकर सड़क पर पहुंचाया। घायलों को आईजीएमसी लाया गया। 

अस्पताल में चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित किया। डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें