फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हीटर से सुलगी सेटी की गद्दी, धुएं से घुटा दम, एक की मौत

Tue, 27 Dec 2022 06:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)

सार

मंडी जिले में बल्ह उपमंडल के ढाबण गांव में घर के कमरे में सेटी (छोटा सोफा) पर रखे हीटर की तपिश से गद्दी सुलग गई। उसके धुएं से भीतर सो रहे बैसाखू राम (45) की दम घुटने के कारण मौत हो गई। 
विज्ञापन
व्यक्ति की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बल्ह उपमंडल के ढाबण गांव में घर के कमरे में सेटी (छोटा सोफा) पर रखे हीटर की तपिश से गद्दी सुलग गई। उसके धुएं से भीतर सो रहे बैसाखू राम (45) की दम घुटने के कारण मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार देर रात हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त घर पर कोई नहीं था। मंगलवार सुबह जब पत्नी बैसाखू राम को जगाने पहुंची तो इस हादसे का पता चला। पत्नी की चीख सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस घटना के बारे में धनोटू पुलिस थाना को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। बैसाखू राम मिस्त्री का काम करता था। सोमवार देर शाम वह घर पहुंचा। देरी से आने पर मां ने डांट लगाई और वह पुराने घर चली गईं। मां के जाने के बाद बैसाखू राम की पत्नी के साथ भी नोकझोंक हो गई।

विज्ञापन


इस पर पत्नी भी पुराने मकान में चली गई थी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि बैसाखू राम कमरे में रखे लकड़ी के बेंच पर हीटर लगाकर सो गया। रात को हीटर की तपिश से सेटी सुलगने लगी। उसका धुआं कमरे में फैलने लगा। गर्माहट से दीवार पर लगी एलईडी में भी जोरदार धमाका हुआ। गहरी नींद में सोए बैसाखू राम को कुछ पता नहीं चला। बिस्तर में पड़े-पड़े ही दम घुटने से उसकी मौत हो गई। हालांकि,  बैसाखू राम के शरीर पर कहीं भी जलने के निशान नहीं थे। ग्रामीणों के अनुसार वह नशा करता था।  वहीं, ढाबण के प्रधान चेतराम नायक ने बताया कि परिवार में बैसाखू राम के सिवा कोई भी कमाने वाला नहीं है। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि धनोटू पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें