फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद उद्योग में गैस रिसाव से प्रवासी की मौत, पांच की हालत नाजुक

Thu, 16 Apr 2020 02:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी
विज्ञापन
PIC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के ठाणा स्थित एक उद्योग के बॉयलर टैंक की पाइप में लीकेज आसपास रह रहे प्रवासी कामगारों पर आफत बन कर टूटी। गैस रिसाव के कारण 20 वर्षीय प्रवासी युवक की मौत हो गई जबकि एक छोटी बच्ची सहित पांच लोग बेहोश हो गए। मध्यरात्रि हुई इस घटना के बाद झुग्गियों में रहने वाले कामगारों में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।

विज्ञापन


जान बचाने के लिए लोग इधर से उधर भागने लगे। कुछ लोगों ने वापस आकर अपने परिजनों को साथ ले जाने की कोशिश की। इस दौरान, आधा दर्जन लोग गैस रिसाव की चपेट में आ गए। सभी को उपचार के लिए बद्दी अस्पताल लाया गया। बद्दी से एक युवक को नालागढ़ और अन्य को पीजीआई उपचार के लिए भेजा गया। कोरोना लॉकडाउन के कारण उद्योग आजकल बंद था और इस कारण बड़ा जानी नुकसान होने से बच गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ठाणा स्थित पीडीलाइट कंपनी में मध्यरात्रि 12:30 बजे अचानक गैस पाइप में रिसाव हुआ और इससे फव्वारा उठने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस फव्वारे से निकली गैस से क्षेत्र में आक्सीजन की मात्रा कम हो गई और उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई। जान बचाने के लिए वे यहां-वहां भागने लगे। इस दौरान यूपी निवासी 20 वर्षीय सिराज की मौत हो गई। जबकि बेहोश हुए लोगों में वीरपाल, बब्बू, मीनू, साजिन व छोटी बच्ची सहजन शामिल हैं। इन्हें पीजीआई में उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन


ठीकरी पहरा लगाने वाले लोगों सहित आसपास के लोगों ने आकर लोगों का बचाव किया। वहीं उद्योग का सायरन भी बज गया। जिससे यहां लोग उठ गए और तुरंत भाग कर अपनी जान बचाई। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने कहा कि कंपनी में गैस की पाइप में रिसाव होने के कारण आसपास की झ़ुग्गियों में रहने वाले छह लोग इसकी चपेट में आए हैं जिसमें से एक की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण कंपनी बंद है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें