तूड़ी से भरी पिकअप सड़क के नीचे लुढ़कने से उसमें सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल है। ग्रामीणों की मदद से दंपत्ति को गाड़ी के नीचे से निकाला गया, लेकिन महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि उसके पति को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रेम चंद पुत्र गंगा राम निवासी गांव सरोर डा. रतवाड़ी तहसील व थाना नालागढ़ जिला सोलन ने शिकायत दर्ज करवाई है कि रात दस बजे जब वह अपने घर जा रहा था। आगे-आगे एक पिकअप भी जा रही थी जिसमे तुड़ी भरी थी।