कोटखाई तहसील के अंतर्गत परोटी गांव में एक नैनो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामला दर्ज कर पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा परोटी गांव में रविवार दोपहर करीब एक बजे तब हुआ जब चालक नैनो कार नंबर एचपी 09सी-0787 को मोड़ रहा था। इसी बीच वह अनियंत्रित होकर 200 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। कार में परोटी निवासी राजीव (34) सवार था।
स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने राजीव को घायल अवस्था में खाई से निकाला तथा प्राथमिक उपचार के लिए कोटखाई अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे उपचार के बाद शिमला रेफर किया गया।
शिमला ले जाते समय रास्ते में ही राजीव ने दम तोड़ दिया। उधर, कोटखाई पुलिस थाना प्रभारी धर्म सेन नेगी ने बताया कि हादसा दोपहर के समय हुआ। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।