फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में होगा इंटरनेशनल क्रिकेट मैच

Sun, 27 Jul 2014 03:11 PM IST
मोहिंद्र सिंह/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में अक्तूबर-नवंबर 2014 में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय मैच देखने का मौका मिलेगा। इस बार धर्मशाला में भारत और वेस्ट इंडीज के बीच भिड़ंत होगी।
विज्ञापन


अनिल कुंबले की अध्यक्षता में आयोजित बीसीसीआई की टेक्निकल कमेटी की बैठक और राजीव शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित बीसीसीआई टूर प्रोग्राम एंड फिक्सर कमेटी की बैठक में भारत और वेस्ट इंडीज की सीरीज के दौरान धर्मशाला में एक वनडे करवाने का फैसला लिया गया है।

धर्मशाला के अलावा कोलकाता, विशाखापटनम, कोची और कटक में इंडिया-वेस्ट इंडीज के बीच एक दिवसीय मैचों को आयोजन किया जाएगा। बीसीसीआई की ओर से भारत में वेेस्ट इंडीज के दौरे के दौरान खेले जाने वाले मैचों की तिथि जल्द घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन


एचपीसीए के प्रेस सचिव मोहित सूद ने बताया कि बीसीसीआई ने अक्तूबर-नवंबर 2014 में भारत और वेस्ट इंडीज के बीच होने वाली सीरीज के पांच वनडे मैचों में एक मैच धर्मशाला में करवाने का फैसला लिया है। अभी मैच की तिथि निर्धारित नहीं की गई है।

उन्होंने कहा धर्मशाला स्टेडियम को एक दिवसीय मैच मिलना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि एचपीसीए के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के प्रयासों के चलते धर्मशाला को दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच का मौका मिला है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें