फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: 9.8 किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार, शिमला से नशा लेकर पहुंचा था आरोपी

Fri, 10 Feb 2023 06:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)

सार

पुलिस ने धौलाकुआं के समीप गाड़ी को तलाशी के लिए रोका। वाहन से तलाशी के दौरान गाड़ी से 9.824 किलोग्राम मादक पदार्थ (चरस) बरामद किया गया।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरमौर पुलिस की विशेष अन्वेषण (एसआईयू) इकाई ने 9.824 किलोग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सिरमौर पुलिस की विशेष अन्वेषण टीम को नशे की खेप के बारे में गुप्त सूचना मिली थी।

विज्ञापन


बताया गया कि शिमला जिला से मादक पदार्थ की बड़ी खेप सिरमौर के रास्ते लाई जा रही है। लिहाजा, एसआईयू टीम प्रभारी महीपाल सिंह, मुख्य आरक्षी जय प्रकाश, उमेश कुमार, रोशन और जसविंद्र की टीम ने धौलाकुआं में बायला सड़क पर वीरवार शाम को नाकेबंदी कर दी।

इस बीच बायला सड़क की ओर से गाड़ी नंबर एचपी 77-3555 पहुंची, जिसे प्रेमपाल निवासी डोडरा कवार, जिला शिमला चला रहा था। पुलिस ने धौलाकुआं के समीप गाड़ी को तलाशी के लिए रोका। वाहन से तलाशी के दौरान गाड़ी से 9.824 किलोग्राम मादक पदार्थ (चरस) बरामद किया गया। पुलिस ने तुरंत नशे की खेप को कब्जे में लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना माजरा में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सिरमौर पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई ने चरस के खेप सहित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। माजरा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें