फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MC Shimla: नगर निगम आयुक्त के आश्वासन पर सैहब कर्मियों की हड़ताल टली

Sat, 01 Oct 2022 08:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शिमला शहर की सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे सैहब सोसायटी के कर्मचारियों ने सोमवार से हड़ताल पर जाने का फैसला फिलहाल टाल दिया है। 
विज्ञापन
हड़ताल पर जाने का फैसला टाला। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला शहर की सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे सैहब सोसायटी के कर्मचारियों ने सोमवार से हड़ताल पर जाने का फैसला फिलहाल टाल दिया है। नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली के साथ शनिवार दोपहर को हुई बैठक के बाद हड़ताल टालने का फैसला लिया गया।  नगर निगम आयुक्त ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। कर्मचारी बोले कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती वह काम नहीं करेंगे।

विज्ञापन


यूनियन अध्यक्ष जसवंत सिंह ने कहा कि नियमित पदों पर सैहब सोसायटी से कर्मचारी रखने में क्या दिक्कत आ रही है। सोसायटी के कर्मचारी भी शहर में सालों से सफाई का ही काम कर रहे हैं। नियमित पदों पर नियुक्ति से इनका भविष्य सुरक्षित हो जाएगा। आयुक्त ने कहा कि यह मामला सरकार के स्तर का है। 

नगर निगम अपने स्तर पर वेतन बढ़ोतरी कर सकता था जो कर दी गई है। नियमित पदों पर नियुक्ति की मांग पर सरकार विचार कर रही है। कर्मचारी बोले कि उनकी दोबारा से शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज से बैठक करवाई जाए। आयुक्त ने कहा कि वह मंत्री से समय लेकर बैठक करवा देंगे। सोमवार तक यह बैठक हो सकती है। आयुक्त के भरोसे के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल टालने का फैसला ले लिया। अध्यक्ष का कहना है कि इस बार यदि बात नहीं बनी तो कर्मचारी काम ठप कर देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें