फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: सीएम सुक्खू ने करसोग में किया रोड शो, बोले-आपदा प्रभावितों को घर बनाने के लिए इसी माह देंगे सात लाख

Sat, 11 Oct 2025 04:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, करसोग(मंडी)

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार दोपहर को विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के साथ जनसभा में क्षेत्रवासियों से संवाद करने के लिए करसोग पहुंचे।
विज्ञापन
करसोग में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार दोपहर को विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के साथ जनसभा में क्षेत्रवासियों से संवाद करने के लिए करसोग पहुंचे। इस दाैरान सीएम का कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, स्थानीय विधायक दीपराज भी माैजूद रहे। सीएम ने करसोग बाजार में रोड शो भी किया। 

विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि सरकार 2.50 लाख रुपये से कम आय वाली एकल नारियों को घर बनाने के लिए तीन लाख रुपये देगी। पूर्व भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि छतरी में 40 करोड़ रुपये से संस्थान का भवन बनाया, लेकिन उसमें बच्चे 15 हैं। पूर्व सरकार ने ठेकेदारों को लाभ देने के लिए एक हजार करोड़ के भवन बनवाएं जो आज खाली पड़े हैं। सीएम सुक्खू ने घोषणा की कि आपदा प्रभावितों को इसी महीने घर बनाने के लिए सात लाख रुपये दिए जाएंगे। घर के सामान के नुकसान के लिए 70 हजार रुपये दिए जाएंगे। कहा कि ये पैसा आप लोगों का है। सीएम ने कहा कि सरकारी कर्मचारी निश्चिन्त रहे। सरकार ओल्ड पेंशन स्कीम देने से पीछे नहीं हटेगी, चाहे इसके लिए हमें कितना भी दबाव झेलना पड़े। करसोग में मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट खोली जाएगी। पांगणा स्कूल को भी सीबीएसई किया जाएगा। करसोग क्षेत्र में बिजली की समस्या के समाधान के लिए 66 केवी का विद्युत सब स्टेशन स्थापित होगा। क्षेत्र में पटवार सर्कल भी खोला जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें