फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बालूगंज-एडवांस्ड स्टडी मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
भूस्खलन के कारण चार माह तक बंद रहा था मार्ग, भूस्खलन के दोबारा खतरे को देखते हुए प्रशासन ने लिया फैसला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बालूगंज-एडवांस्ड स्टडी विधानसभा मार्ग पर बड़े मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में दोबारा सड़क ढहने के खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया है। इसको देखते हुए प्रशासन ने मार्ग पर ट्रक, टैंकरों समेत अन्य मालवाहक वाहनों को जाने पर प्रतिबंध लगाया है। इसको लेकर बालूगंज पुलिस स्टेशन को भी आदेशों की अनुपालना करने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि अगस्त 2024 में भारी भूस्खलन के कारण बालूगंज-एडवास्ड स्टडी विधानसभा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध हो गई थी। भूस्खलन इतना भयावह था कि इसे बहाल करने में प्रशासन और विभाग को चार माह का समय लग गया। जहां भूस्खलन हुआ है वहां पर पहाड़ी के अभी भी दरकने की आशंका बनी हुई है। इसको देखते हुए प्रशासन ने सड़क और इससे गुजरने वाले यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। नगर निगम के सदन में भी इसको लेकर मामला उठाया था और बालूगंज वार्ड के पार्षद ने भी सड़क की सुरक्षा को देखते हुए बड़े वाहनों की आवाजाही को रोकने की मांग की थी।
विज्ञापन



पहाड़ी की स्थिरता के लिए पांच करोड़ से हो रहा कार्य
बालूगंज-एडवांस्ड स्टडी विधानसभा मार्ग को बहाल करने लिए एक करोड़ रुपये से लोक निर्माण विभाग ने सड़क की मरम्मत करवाई है। इसके बाद अब पहाड़ी को स्थिर करने का काम किया जा रहा है। इस कार्य पर करीब पांच करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। सरकार का मकसद पहाड़ी को पूरी तरह से स्थिर करके भविष्य में होने वाली भूस्खलन के खतरे को कम करना है। इसकी मुख्य वजह यह है कि इस मार्ग से हर रोज हजारों विद्यार्थी और लोग आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन




कोट
बालूगंज-एडवांस्ड स्टडी विधानसभा मार्ग पर भारी भूस्खलन के कारण अभी भी पहाड़ी के दरकने का खतरा बना हुआ है। इसको देखते हुए मार्ग से बड़े मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर प्रशासन ने रोक लगाई है।
-संजीव कुमार गांधी, एसपी शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें