फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: पीएम मोदी से रूबरू हुए रोहड़ू के अर्नव, भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम 39 स्टूडेंट्स ने लिया भाग

Wed, 15 Jan 2025 09:54 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

दिल्ली के भारत मंडपम परिसर में रोहड़ू के अर्नव को प्रधानमंत्री से मिलने का मौका मिला। केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने कहा कि 39 विद्यार्थियों में से चार को हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूबरू हुए हिमाचल के विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के भारत मंडपम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हिमाचल से 39 विद्यार्थियों के दल ने भाग लिया। इस दौरान रोहड़ू के अर्नव को प्रधानमंत्री से मिलने का मौका मिला। केंद्रीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल हुए। दल में हिमाचल के निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों से विद्यार्थी शामिल रहे।

विज्ञापन


12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार सुनने का अवसर मिला। केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने कहा कि 39 विद्यार्थियों में से चार को हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। इनमें से संजौली कॉलेज से सूरज, धर्मशाला कॉलेज से वैष्णवी डोगरा और फार्मेसी कॉलेज रोहड़ू से नीतिन शामिल रहे।

अंतिम चरण के लिए फार्मेसी कॉलेज रोहड़ू के अर्नव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का अवसर मिला। अर्नव के अनुसार यह अवसर उनके लिए अनमोल रहा। प्रधानमंत्री को अभी तक देखा और सुना था, लेकिन जब पास बात करने का अवसर मिला वो क्षण रोमांचित करने वाला रहा। प्रदेश से चुने गए 39 विद्यार्थियों ने भारत मंडपम में हुई पीपीटी से विशेषज्ञों के समक्ष अपने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें