अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला इकाई के तत्वावधान में आयोजित स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। रोहड़ू के हिमालयन पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में तीस विद्यालयों के 516 छात्रों ने भाग लिया।
स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती पर आयोजित प्रतियोगिता के समापन समारोह में भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण फाल्टा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए।
प्रतियोगिता में आराधना पब्लिक स्कूल के आयूष ने प्रथम, एसडीएवी स्कूल की तमन्ना ने दूसरा तथा वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चिड़गांव की गंगा नेगी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एसवीएम स्कूल चिड़गांव की मंजुला, टोड़सा स्कूल की मोनिका, देवीधार स्कूल के प्रतीक्षा को सम्मानित किया गया।