वहीं, कोविड-19 से ग्रसित होने के बाद मरने वाले 797 लोगों के परिवारों को हिमाचल प्रदेश सरकार ने 50 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान कर दी है। राज्य आपदा प्रबंधन सेल की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 से अब तक कुल 3884 मौतें दर्ज हुई हैं। इनमें से शिमला में कुल 666 जबकि कांगड़ा में 882, बिलासपुर 91, चंबा 162, हमीरपुर 338, किन्नौर 39, कुल्लू 160, लाहौल-स्पीति 23, मंडी 463, सिरमौर 211, सोलन 318 और ऊना में 387 मामले शामिल हैं। वहीं विभाग को अब तक मुआवजा जारी करने के लिए 1470 क्लेम मिले हैं जिनमें से 797 को राशि जारी कर दी गई है जबकि बाकी आवेदनों की छंटनी की जा रही है।