फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन: केंद्र ने हिमाचल को बिस्तरों की क्षमता बढ़ाने के लिए कहा

Sat, 25 Dec 2021 10:39 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक  कोरोना सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाकर आवाजाही करना और जिलों में टीमें गठित करने को कहा है। 
विज्ञापन
ओमिक्रॉन वैरिएंट(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओमिक्रॉन की आशंका के चलते केंद्र ने हिमाचल सरकार को बिस्तरों की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। संभावित तीसरी लहर के चलते यह निर्देश हुए हैं। वर्तमान में प्रदेश में 42 कोरोना कोविड सेंटर हैं। इनमें 3356 बिस्तर लगाए गए हैं। ऑक्सीजन बिस्तर 2275 और आईसीयू वाले 264 बेड हैं। इसमें 20 से 25 फीसदी बढ़ोतरी करने की बात कही है। केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक प्रदेश में कोरोना सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाकर आवाजाही करना और जिलों में टीमें गठित करने को कहा है। पंचायतों में बुजुर्गों के एंबुलेंस के माध्यम से सैंपल एकत्र करने और बीमार  लोगों पर आशा वर्कर, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निगरानी रखने को कहा गया है।

विज्ञापन


फरवरी में तीसरी लहर आने की संभावना है। इसके चलते केंद्र सरकार ने तैयारियां रखने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज (आईजीएमसी) में नए भवन खाली है। मरीज बढ़ने पर इनमें बेड की व्यवस्था की जा सकती है। इसके अलावा धर्मशाला और टांडा मेडिकल कॉलेज में भी बिस्तर की क्षमता बढ़ने के इंतजाम  किए गए है। हिमाचल में 18 साल से कम उम्र के लोगों को वैक्सीन की डोज नहीं लगी है। ऐसे में पीडियाट्रिक्स विभाग में अतिरिक्त वार्ड बनाए जाने संभावित है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशों के मुताबिक हिमाचल में तैयारियां पूरी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें