फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों का शैक्षणिक कौशल बढ़ाने के लिए ओलंपियाड योजना शुरू

Tue, 05 May 2020 11:11 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, जाहू (हमीरपुर)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ग्रामीण विद्यार्थियों को शैक्षणिक कौशल को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने सीएससी ओलंपियाड को कार्य सौंपा है। इसके माध्यम से बच्चे अपने घर पर ही ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। सीएससी में जाकर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे को अपना रजिस्ट्रेशन करवानी होगी। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से 125 रुपये फीस निर्धारित की गई है। तीसरी से लेकर बारहवीं कक्षा तक के बच्चे अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। सीएसी की ओर से रजिस्ट्रेशन करने का प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रजिस्ट्रेशन होने के बाद सीएससी की ओर से आईडी और पासवर्ड दिया जायेगा।कंप्यूटर पर आईडी ओर पासवर्ड के साथ वेबसाइट www.cscolympiads.in पर लॉगइन करने के बाद विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित और कक्षा से संबंधित अध्ययन किया जा सकता है।

विज्ञापन


इस कार्य को इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने सीएससी ओलंपियाड का नाम दिया गया है। यह ओलंपियाड देश भर में 3 लाख 65 हजार सीएससी पर सीएससी के ऑनलाइन नेटवर्क के माध्यम से कक्षा 3 से 12 तक के स्कूली बच्चों के लिए खुला रहेगा। इसके माध्यम से केंद्र सरकार की इस योजना से छात्रों के बीच प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा मिलेगा ओर भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए छात्रों की मदद करेगा। सीएससी स्टेट प्रबंधक अशोक चौहान और जिला प्रबंधक लक्की पुरी ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से बच्चों की सुविधा के लिए ऑनलाइन शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सीएससी ओलंपियाड  योजना शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें