फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चिट्टे से बुढ़ापा दागदार, 75 साल की उम्र में नशे के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्ठाकुफर के नेरीधार में दबिश देकर दो पकड़े
विज्ञापन

स्पेशल सेल की टीम ने सूचना के आधार पर घर में की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पुलिस ने भट्ठाकुफर क्षेत्र में एक बुजुर्ग समेत दो लोगों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में दबिश देकर यह कामयाबी हासिल की है। मामले को आगामी कार्रवाई के लिए संजौली पुलिस स्टेशन के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार स्पेशल सेल की टीम बुधवार को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। आरोपियों की पहचान वीरचंद निवासी कुमारसैन और 75 वर्षीय सुनील निवासी संजौली के रूप में हुई है। इस दौरान पुलिस टीम को चिट्टे के बारे में गुप्त सूचना मिली। पुलिस ने इसी आधार भट्ठाकुफर क्षेत्र में एक घर में दबिश देकर दो लोगों से 6.580 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 29 के तहत केस दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तलाशी के दौरान एक अधजला नोट भी बरामद किया है। इसके बाद आरोपियों को संजौली पुलिस स्टेशन जाकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई है। पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर मामले की छानबीन करेगी। एसएसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें