अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी देसाई ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल सलाहकार परिषद में विश्वानंद ठाकुर और रंजन भारद्वाज को सदस्य नियुक्त किया है।
इसके अलावा जिला चंबा कांग्रेस सेवादल में ओम प्रकाश को जिला मुख्य संगठक, इमरान मिर्जा और ओम प्रकाश ठाकुर को अतिरिक्त मुख्य संगठक उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
प्रदेश कांग्रेस सेवादल मुख्य संगठक अनुराग शर्मा ने मनाली निवासी गिरधारी लाल राणा को जिला कांग्रेस सेवादल कुल्लू का अतिरिक्त मुख्य संगठक बनाया है। जिला शिमला की तहसील चौपाल के बिगरोली गांव के बलदेव कलसाईक को ब्लॉक कांग्रेस सेवादल चौपाल का मुख्य संगठक नियुक्तकिया है।