फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर क्वारंटीन, कर्मचारियों को सचिवालय बुलाने पर भड़का संघ

Sat, 25 Jul 2020 07:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल सचिवालय
विज्ञापन

हिमाचल सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय की सभी ब्रांचें सील करने का मामला गरमा गया है। सीएम के उपसचिव के कोरोना पाजिटिव के बाद ब्रांचों के अफसर क्वारंटीन हैं।  इन ब्रांचों में कोई फाइल डील के लिए नहीं आ रही है और वर्तमान में इन सभी ब्रांचों में काम ठप है। इस मामले को लेकर सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान से शनिवार को मिला और इन ब्रांचों को बंद कर सभी कर्मचारियों को क्वारंटीन भेजने की मामला उठाया है। मुख्यमंत्री के उप सचिव के कोरोना पाजिटिव आने के बाद से कई अधिकारियो को पहले ही सुरक्षा के कारण होम क्वारंटीन भेजा जा चुका है।

विज्ञापन


 जो अनुभाग अधिकारी, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायत, लिपिक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी इन अफसरों से साथ ड्यूटी दे रहे थे, उनको ब्रांचों में बुलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ए, बी, सी और डी चार ब्रांचों में काम ठप हो रखा है। सीएम दफ्तर में कोरोना की एंट्री के बाद से एसओ से नीचे का स्टाफ की रातों की नींद उड़ी हुई है। इनके परिजनों के लिए भी चिंता होना जायज है। सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी भी मुखर होकर कह रहे हैं कि इन चारों ब्रांचों के कर्मचारियों को भी होम क्वारंटीन के लिए तत्काल भेजा जाना चाहिए था।सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल एसीएस आरडी धीमान से मिला। उनसे मुख्यमंत्री कार्यालय की सभी ब्रांचों के कर्मचारी क्वारंटीन करने की सिफारिश की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें